मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भाजपा के घायल विधायक के घर जाकर स्वास्थ्य की जानकारी लिया

पटना: बिहार भाजपा के कुम्हरार क्षेत्र के निर्वाचित विधायक संजय कुमार गुप्ता एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गये। उनकी छाती की हड्डियों में गंभीर चोट आई है। डॉक्टर ने उन्हें चलने ,फिरने, और बोलने से पूर्णतः मना किया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संजय गुप्ता के निजी आवास पर पहुँचकर, उनके स्वास्थ्य का अवलोकन किया। उनके उत्तम चिकित्सा के लिए सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
विधायक श्री गुप्ता बंगाल के चुनाव प्रचार में भाग लेकर विगत रात पटना लौटने के क्रम में बेगूसराय के आसपास अचानक एक मालवाहक ट्रक से गिरा बड़ा टायर से बचने में विधायक श्री गुप्ता के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और जिससे गाड़ी पलट गई। घायल विधायक को तत्काल उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक्सरे प्रतिवेदन में यह उल्लेख है कि विधायक की छाती की पसलियों में अति गंभीर चोट है। विधायक श्री गुप्ता अगमकुआं थाना के पास स्थित अपने निजी आवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इधर विधायक का स्वास्थ्य देखने हाल-चाल लेने और उनके देखने वालों का तांता लगा हुआ है। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वरीय पत्रकार एस एन श्याम ने विधायक से मिलकर उनके स्वास्थ्य का अवलोकन किया और ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। भाजपा नेता हीरा सिंह भी विधायक श्री गुप्ता के स्वस्थ होने की ईश्वरीय कामना की है। उल्लेखनीय है कि श्री गुप्ता भाजपा के कर्मठ लगनशील और सशक्त कार्य कर्ता है। पिछले कई दौर से कुमार विधानसभा का प्रतिनिधि प्रतिनिधित्व करते हुए विधायक रह चुके अरुण कुमार सिन्हा को इस बार चुनाव में टिकट नहीं दिया गया ।उनके बदले संजय गुप्ता को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया संजय ने भारी मतों से चुनाव जीतकर भाजपा का परचम लहराया है।
