जनगणना 2017 को लेकर स्व-गणना पोर्टल शुरू लोग मोबाइल से भर सकेंगे अपना विवरण, 17 अप्रैल से 1 मई तक चलेगा

नरकटियागंज : नरकटियागंज में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकानों के सूचीकरण और गणना कार्य के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण जारी है। इसी क्रम में स्व-गणना पोर्टल भी प्रारम्भ कर दिया गया है। जिससे नागरिक अब स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। प्रखंड चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि स्व-गणना का कार्य 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक संचालित होगा। कोई भी परिवार अपने मोबाइल के माध्यम से सरकारी पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर स्वयं का पंजीकरण कर सकता है। पोर्टल पर डेटा दर्ज करने के बाद एक 12 अंकों की स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है। वास्तविक गणना के समय प्रगणक को यह नंबर दिखाना होगा। यदि डेटा में कोई सुधार आवश्यक हो, तो प्रगणक उसे अपडेट कर सकेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण में 16 से 18 अप्रैल 2026 तक 245 लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, अमित कुमार, मनोज मिश्रा, सुनील चौबे और विनय मिश्रा जनगणना की बारीकियों को समझा रहे हैं प्रशिक्षण के दौरान पर्यवेक्षक धरणीकांत मिश्रा, रामप्रवेश पासवान, निजामुद्दीन, रवि कुमार गुप्ता, राकेश चक्रवर्ती के साथ-साथ प्रगणक खुशबू कुमारी, नसीबुन नेशा, राजेश्वरी कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
