Thu. Apr 16th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से गुजरात ट्रेड एंड ट्रेडिशन, कॉमर्स एंड कल्चर तथा इंडस्ट्री एंड एंटरप्रेन्योरशिप के समन्वय से डेवलपमेंट का रोल मॉडल बना है : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल


मुख्यमंत्री गुजरात भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में गुजरात वाणिज्य एवं उद्योग मंडल आयोजित तीन दिवसीय एनुअल ट्रेड एक्सपो का उद्घाटन किया

देश की जीडीपी में गुजरात 8.3 प्रतिशत, इंडस्ट्रियल आउटपुट में 18 प्रतिशत तथा एक्सपोर्ट में 31 प्रतिशत योगदान देता है

‘गुजरात विजन-ग्लोबल एम्बिशन’ थीम के साथ आयोजित हो रहा गेट-2026 एक्सपो एमएसएमई तथा युवा उद्यमियों के लिए लोकल से ग्लोबल का प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा

apnibaat.org

गांधीनगर : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (जीसीसीआई) के गांधीनगर में आयोजित द्वितीय वार्षिक ट्रेड एक्सपो का गुरुवार को उद्घाटन करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से गुजरात ट्रेड एंड ट्रेडिशन, कॉमर्स एंड कल्चर तथा इंडस्ट्री एंड एंटरप्रेन्योरशिप के समन्वय से डेवलपमेंट का रोल मॉडल बना है।जीसीसीआई द्वारा गांधीनगर स्थित एग्जीबिशन सेंटर में 18000 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में 16 से अधिक विभिन्न सेक्टर्स के स्टॉल्स के साथ आयोजित एनुअल ट्रेड एक्सपो में ऑटोमोबाइल, रिन्यूएबल एनर्जी, आईटी, फार्मास्युटिकल्स, टेक्सटाइल्स तथा एआई एवं साइबर सिक्योरिटी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस गुजरात एडवांस्ड टेक्नोलॉजी एंड इकोनॉमी एक्सपो (गेट)-2026 का 16 से 18 अप्रैल तक आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘गुजरात विजन-ग्लोबल एम्बिशन’ थीम के साथ आयोजित हो रहा यह एक्सपो एमएसएमई तथा युवा उद्यमियों के लिए लोकल से ग्लोबल का प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा। श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई वाइब्रेंट समिट की उत्तरोत्तर सफलता से गुजरात ग्लोबल गेटवे टू द फ्यूचर बना है। पॉलिसी ड्रिवन स्टेट के रूप में गुजरात की जो ख्याति है, उसमें पॉलिसी मेकिंग के लिए ग्राउंड रिपोर्ट तथा फीडबैक देने का महत्वपूर्ण कार्य चैम्बर ऑफ कॉमर्स करता है। इसके अलावा; वाइब्रेंट समिट के आयोजन से लेकर एग्जीक्यूशन में भी जीसीसीआई राज्य सरकार के साथ रहा है। मुख्यमंत्री ने जोड़ा कि उद्योगों को आत्मनिर्भर बनाकर मेक इन इंडिया मेड फॉर द वर्ल्ड का प्रधानमंत्री ने जो ध्येय रखा है; उसे गुजरात ग्रीन ग्रोथ, रिन्यूएबल एनर्जी, ईवी मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर जैसे इमर्जिंग सेक्टर्स में लीड लेकर साकार करने के लिए आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी में गुजरात 8.3 प्रतिशत, इंडस्ट्रियल आउटपुट में 18 प्रतिशत तथा एक्सपोर्ट में 31 प्रतिशत योगदान देता है। विकसित भारत के निर्माण की संकल्प सिद्धि के लिए अर्निंग वेल-लिविंग वेल के मंत्र के साथ विकसित गुजरात 2047 रोडमैप तैयार करने वाला गुजरात देश का पहला राज्य है। उन्होंने गुजरात की विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों का विवरण दिया। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत-2047 का जो आह्वान किया है, उसे जीसीसीआई राज्य सरकार के साथ सहयोग कर गुजरात की क्षमताओं को विश्व स्तर पर विकसित कर पूरा करेगा। उन्होंने ट्रेड एक्सपो की इस दूसरी कड़ी की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर टोरेंट पावर लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जिनल मेहता ने कहा कि हाल में जब वैश्विक जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता चल रही है, तब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में उद्योगों के विकास के लिए महत्वपूर्ण नीतियों का निर्माण कर एक नई दिशा दी जा रही है। गुजरात सरकार भी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सहभागी होकर उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राज्य में जीसीसीआई द्वारा उद्योगों को उल्लेखनीय सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने इसके अलावा, वॉइस ऑफ ग्लोबल डोमिनेंस, क्वॉलिटी ऑपरेशन, बेंचमार्क, सप्लाई चेन तथा स्ट्रैटेजिक अलायंस के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर जीसीसीआई अध्यक्ष संदीप इंजीनियर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की प्रेरक उपस्थिति में आयोजित यह कार्यक्रम गुजरात के औद्योगिक विकास तथा ‘विकसित गुजरात से विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रदर्शनी में लगभग 610 एग्जीबिटर्स का पंजीकरण किया गया है। इसके अलावा, 30 हजार से अधिक आगंतुकों ने पंजीकरण कराया है और यह संख्या 50 हजार तक पहुँचने की संभावना है। इस कार्यक्रम में गांधीनगर की महापौर मीराबेन पटेल, विधायक रीटाबेन पटेल, क्रेडाई नेशनल के अध्यक्ष शेखर पटेल, जीसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गांधी, एडीसी बैंक के अध्यक्ष अजय पटेल, जीसीसीआई के सचिव सुधांशु मेहता जैसे अग्रणी सहित बड़ी संख्या में उद्योग जगत से जुड़े उद्यमी उपस्थित रहे।

मिहिर शिकारिया की प्रस्तुति…।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply