Sat. May 30th, 2026
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेदकर की 135वीं जयंती समारोह, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बेतिया में सम्पन्न
apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेदकर की 135 वीं जयंती मनाई गई। जिसका उद्घाटन जीएमसीएच की प्राचार्य डॉ. सुधा भारती ने किया। उपर्युक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑर्थोपेडिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने किया। उन्होंने बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे आधुनिक विश्व के महानायक रहे हैं। उन्होंने भारत को ‘प्रबुद्ध भारत’ बनाने के लिए अपना पूरा जीवन त्याग और बलिदान को समर्पित कर दिया। इस अवसर पर बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अबू नासर, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. अजय कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की एचओडी डॉ. मालविका, बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ. सौरभ, पीएसएम विभाग के एचओडी डॉ. राजीव रंजन, डॉ. बीरेंद्र कुमार, डॉ. प्रेम (ऑक्यूपेशनल थेरेपी), डिप्टी सुपरिटेंडेंट डी.के. मिश्र तथा डॉ. राजेश भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इनके अतिरिक्त बाबा साहब के 135 वीं जयंती समारोह में जीएमसीएच के अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी भाईचारे तथा एकता का संकल्प लिया।

 

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply