Sat. Oct 31st, 2026

भिलाई बीएसपी के कोक ओवर गैस सप्लाई लाइन में पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन के पास आग लग गई। लगातार 3 घंटे की मशक्कत के बाद फायर टीम 10 से 12 गाडी पानी की बौछार के बाद आग बुझाई जा सकी। इसके पहले की ब्लास्ट फर्नेस 8 में फ्यूल के रुप मे इसी पाइप लाइन से भेजे जाने वाले कोक ओवर गैस की सप्लाई को बंद करना पडा। इसके लिए पाइपलाइन में लगी यू सील को एक्टिव किया गया। इस वजह से ब्लास्ट फर्नेस में उत्पादन प्रभावित हो गया जिसका असर मिल एरिया पर भी पडा और बीआरएम रेल मिल एवं वायर राँड मिल में भी उत्पादन प्रभावित हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply