Mon. Sep 21st, 2026

पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉ शौर्य कुमार सुमन ने  पुरुषोत्तमपुर थाना का निरीक्षण किया

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर थाना का 31/07/2025 को पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉ शौर्य कुमार सुमन ने निरीक्षण किया। इस क्रम में मालखाना, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस, थाना परिसर व आवासीय बैरक का विधिवत निरीक्षण किया। तत्पश्चात विभिन्न पंजी यथा अपराध निर्देशिका पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी, व अन्य पंजियो में की गई प्रविष्टी का अवलोकन किया। बहुत दिनों से लंबित हत्या, लूट, डकैती से सम्बंधित कांडों का समीक्षा करते हुए, उपर्युक्त कांडों में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारंट एवं कुर्की प्राप्त कर गिरफ्तारी कर निष्पादन करने का दिशा निर्देश दिया।  निरीक्षण के क्रम में पुलिस अंचल निरीक्षक मैनाटांड, थानाध्यक्ष पुरुषोत्तमपुर थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply