Wed. Jun 24th, 2026

आजाद वेलफेयर सेन्टर,गया द्वारा मगध गौरव सम्मान से दर्जनों पत्रकार, शिक्षाविद,समाजसेवी और चिकित्सक नवाजे गये

APNI BAT/apnibaat.org

राजगृह (नालन्दा)। मगध गौरव सम्मान में दर्जनों पत्रकार,लघु पत्र – पत्रिका से जुड़े पत्रकार, सोसल मीडिया, यूट्यूबर, पोर्टल से जुड़े पत्रकार, लब्धप्रतिष्ठ शिक्षाविद, समाजसेवक और चिकित्सकों भव्य समारोह नवाजा गया । उन्हें प्रतीक चिह्न (मोमेंटों) और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आजाद वेलफेयर सेन्टर, गया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन राजगृह के अनुमण्डलाधिकारी, कुमार ओमकेश्वर ने किया। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में पत्रकारों और प्रबुद्ध नागरिकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ये समाज के दर्शन है जो समाजिक बुराईयों के ख़िलाफ़ अपना योगदान देते हैं। उन्हें इस आयोजन के लिए आजाद बेलफेयर सेन्टर और संस्था के सचिव, डॉ के के कमर की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अतरी विधायक, रंजीत यादव और मखदुमपुर विधायक, सतीश दास ने आजाद बेलफेयर सेन्टर, गया और लब्धप्रतिष्ठ जाने माने हैम्योपैथिक चिकित्सक एवं संस्था के सचिव, डॉ के के कमर को मगध गौरव सम्मान के आयोजन के लिए काफी सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार प्रजातंत्र का चौथा स्तम्भ हैं जो समाज का दर्पण और जनहित में काम करते हैं । इनका सम्मान से इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में बढावा देने में कारगर साबित होगा। डॉ के के कमर ने आगत अतिथियों को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जरासंध धाम पौराणिक संघ के श्याम किशोर भारती, प्रख्यात चिकित्सक, डॉ चांदतारा यादव, नालंदा के शिक्षाविद, उदय शंकर, बिहार प्रेस मेंन्स यूनियन ( संबद्ध इण्डियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट, नयी दिल्ली) के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार, अनमोल कुमार , मगध वाणी के शम्भू कुमार सिंह, मीडिया हाउस के कुमार संजय सिंह, आरोग्य समाचार पत्र के सौरभ कुमार, यूट्यूबर, गुलशन सिंह राजपूत, पी एस सिंह, मगही किंग के टाइगर यादव, रघुबीर, अमन, विश्वास विजय को मगध गौरव सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया । इस अवसर पर यूट्यूबरों ने रंगारंग प्रस्तुति कर खूब धमाल मचाया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया