Wed. Jun 24th, 2026

बेटी चाहिए तो पांच लाख रुपए दो, नहीं देने पर हत्या कर शव बोरा में बंदकर गंगा नदी में फेंका

परिजनों ने सात घंटे बाद शव ढूंढा,  हत्यारा पति फरार

APNI BAT/apnibaat.org

वैशाली। पांच लाख रुपए की डिमांड पूरा नहीं करने पर ससुराल वालों ने नव विवाहिता की हत्या कर शव को बोरे में बंदकर घर से तकरीबन दो किलोमीटर दूर बाइक से ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया। घटना की मायके वालों को मिली तो भागे भागे विवाहिता के घर पहुंचे तो शव मिला। मायके वालों ने अपने शव की खोजबीन शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत से मायके वालों को सफलता हाथ लगी और 7 घंटे बाद शव गंगा नदी से मिला। शव राघोपुर थाना क्षेत्र के केवला घाट से पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजती है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मृतका समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना अंतर्गत निवासी नरेश राय के 19 पुत्री हिरामोती कुमारी बताई गई है। जिसके चार महीने पहले राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी श्रमुख राय में बेटे दीपक कुमार से शादी हुई थी। मृतका के पिता नरेश राय ने कहा कि शादी के बाद लड़के वाले ने एक भी दिन लड़की को मायके नहीं जाने दिया था। मायके जाने देने से पहले पांच लाख रुपए की डिमांड पूरा करने कहा था।

उन्होंने कहा कि डिमांड पूरा नहीं होने पर उसके साथ मारपीट करते रहता था। उसका पति कोई काम नहीं करता था। बेटी के साथ मारपीट करते रहता था जब विदा करवाने जाते थे तो विदा नहीं करता था। विदा करने पर पांच लाख रुपए दहेज स्वरूप मांग रहा था। दो दिन पहले ही बेटी से मिलकर अपने घर पटोरी लौटें थे।

क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी

इस संबंध राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि ससुराल वालों द्वारा विवाहिता की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंकने का आरोप मृतका के मायके वालों द्वारा बताया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। लिखित आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिक दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया