Wed. Jun 24th, 2026

रोटरी क्लब द्वारा मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। रोटरी क्लब पटना कंकड़बाग ने “विश्व बाल दिवस” पर नवीन आदर्श मध्य विद्यालय, कंकड़बाग, पटना के कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और विशेषज्ञ चिकित्सक से उनकी संपूर्ण स्वास्थ्य जांच करना रहा।

शिविर में सामान्य स्वास्थ्य, आंखों, दांतों और हड्डियों की जांच शामिल थी। जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में डॉ. शंकर नाथ, डॉ. दिवाकर तेजस्वी, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. मुक्ता प्रसाद और डॉ. वेदांत शामिल रहे। इस पहल से कुल 173 छात्रों को लाभ मिला। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. सुजीत कुमार के अनुसार, जांच के परिणाम में महत्वपूर्ण रहे: 45% छात्रों में आंखों की समस्याएं पाई गईं, 43% छात्रों को दांतों की समस्याएं और 56% छात्रों में सामान्य स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं पाई गईं, जिनमें एनीमिया एक आम समस्या के रुप में दृष्टिगोचर हुई।

सम्बन्धित छात्रों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित डॉक्टरों द्वारा आवश्यक निर्देश और परामर्श प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त, स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत पूरे विद्यालय परिसर की सफाई की गई। इस स्वच्छता अभियान में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस कार्यक्रम में योगदान देने वालों में अध्यक्ष  राज किशोर सिंह, डॉ. राकेश प्रसाद, डॉ. दीप्ति सहाय, सुधांशु प्रकाश, मधु प्रकाश, शंभू नाथ सिंह, जे.पी. शर्मा,  नितीश मिश्रा,  बलिराम श्रीवास्तव, निरंजन कुमार और संगीता कुमारी मुख्य हैं।

विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्या सुनीता कुमारी ने आगन्तुक चिकित्सकों एवं रोटेरियन बन्धुओं का दिल से आभार प्रकट किया। यह प्रशंसनीय पहल रोटरी क्लब की बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता सशक्त करती है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया