Wed. Jun 24th, 2026

 

 

मिश्रौली चौक स्थित ज्वेलर्स दुकान में अज्ञात चोरों तिजोरी काटकर की भीषण चोरी

ठंढ का मौसम शुरू होते ही बढ़ी चोरी की घटनाएं

जय नारायण प्रसाद
बेतिया : शनिचरी थाना क्षेत्र के मिश्रौली चौक पर स्थित ज्वेलर्स दुकान में अज्ञात चोरों ने तिजोरी काटकर भीषण चोरी की है। चोरी का आकलन 20 लाख रुपए मूल्य के ज्वेलरी की  है। चोरी की इस घटना से व्यवसाईयों में दहशत का माहौल है । घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है । सूचना पाकर पहुंची शनिचरी व सिरसिया थाने की पुलिस व एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी के द्वारा इसकी जांच की गई । इस घटना से मिश्रौली चौक के व्यवसाईयों में भय व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार रंजन ज्वेलर्स के मालिक सिरसिया थाना क्षेत्र के सबेयां चारगांहा निवासी सुरेश राज ने बताया कि वे वर्तमान में बेतिया के खैरटिया गांव में रहते हैं । पीड़ित व्यवसायी सुरेश राज ने बताया कि वह लगभग दस वर्षों से शनिचरी थाना क्षेत्र के मिश्रौली चौक स्थित मंटू महतो के मकान में किराया का कमरा लेकर ज्वेलर्स का दुकान चलाते हैं। वे प्रतिदिन की भांति सोमवार की शाम अपनी ज्वेलर्स की दुकान बंद कर अपने निवास स्थान बेतिया के खैरटिया चले गए। मंगलवार की सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने घटना की जानकारी उन्हें दी। व्यवसायी ने दुकान पर पहुंचे तो देखा कि उनके दुकान का शटर टूटा हुआ है। दुकान में रखें लोहे के तिजोरी को काटकर उसमें रखा हुआ सोने चांदी के जेवर के साथ साथ ग्राहकों का पुराना जेवर की चोरी कर ली गई है ।उन्होंने बताया लगभग बीस लाख रुपए की जेवरों की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई । इस मामले में एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल की जांच की है। शीघ्र ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया