Thu. Mar 5th, 2026
नरकटियागंज : अनुमंडल के गौनाहा प्रखण्ड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित कन्या माध्यमिक विद्यालय गौनाहा की एक छात्रा सोमवार की दोपहर प्रचण्ड गर्मी से  खेलते समय अचानक अचेत होकर गीर गयी। ऐसी स्थिति में उसे गौनाहा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। चिकित्सकों  ने बताया कि शरीर मे ग्लूकोज की कमी के कारण अचेत हो गई। उसे मीठी चीजे खिलानी होगी। उसके बावजूद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई तो उसकी सिटी स्क्रीन करानी पड़ेगी। अचेत छात्रा नैंसी कुमारी गौनाहा बाजार निवासी प्रवेश सोनी की पुत्री बताई गई है। उसकी आयु लगभग 12 वर्ष बताई गई है। वह  उपर्युक्त विद्यालय में सातवीं वर्ग की छात्रा है। चिकित्सक ने बताया कि वह खतरे से बाहर है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply