लोकसभा चुनाव में राशि के दुरुपयोग के लिए 12 लाख 90 हजार के फेक करेंसी (जाली नोट) बरामद
पुलिस ने नकली भारतीय रुपए के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया
राकेश कुमार/अमृत अभिषेक

मोतिहारी। बिहार के चम्पारण में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चुनाव प्रभावित करने के लिए भारतीय नकली भारतीय रुपए पुलिस ने बरामद किया। नकली नोट के साथ दो तस्कर भी मोतिहारी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनोि युवक के पास 12 लाख 90 हजार रुपए के भारतीय नकली नोट बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनो तस्कर यूपी निवासी बताए गए हैं। दोनो तस्कर की गिरफ्तारी कोटवा थाना क्षेत्र के राजापुर मठिया गांव के पास से हुई है। मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्र के हवाले से बताया गया है कि गुप्त सूचना पर नकली नोट के खेप की डिलेवरी की खबर के बाद सदर 2 डीएसपी के नेतृत्व में एसपी ने टीम का गठन कर नकली भारतीय नोट के खेप बरामद करने का निर्देश दिया। इसी बीच टीम ने कोटवा थाना क्षेत्र के राजापुर मठिया गांव के पास संदिग्ध बाइक को रोका और जांच के क्रम में उनके पास से 12 लाख 90 हजार रूपये भारतीय नकली नोट बरामद किया गया है। पुलिस की पूछताछ में बाइक सवार गिरफ्तार युवकों ने स्वयं को उत्तर प्रदेश का निवासी बताया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुकेश राजेश भट और जमील अख्तर दोनो नकली नोट की खेप जिला में पहुंचाने जाने की तैयारी में पुलिस की गिरफ्त में आ गए। नकली नोट किसने, कब, कहां दिया, किसे आपूर्ति किया जाना था। इस तस्करी के खेल और कौन कौन जुटा है, उन सभी की तलाश की जा रही है। सूत्रों की मानें तो चुनाव में बांटने के लिए नकली नोट आपूर्ति किया जाना था। किस पार्टी ने रुपए मंगाया गया, इस की जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है, पुलिस ने इसका खुलासा भी नही किया है।
नकली नोट आपूर्ति में यूपी के गिरोह सक्रिय हैं, पुलिस की जांच कर रही है, उसे मिली जानकारी के अनुसार नकली नोट की तस्करी में यूपी का गैंग सक्रिय है। बताया जा रहा है कि सभी स्वयं नकली नोट प्रिंट कर रहे है। बाहर से भी नकली नोट की खेप मंगाए जा रहे है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनवा को लेकर नकली नोट की डिमांड भी बढ़ गई है।
