धनेश्वर कुमार
बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (मैट्रिक) 2024 की परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में प्रसन्नता देखी जा रही है। इसी क्रम में गौनाहा प्रखंड के रघुवीर परियोजना उच्च विद्यालय जमुनिया का विद्यार्थी, लक्ष्मीपुर निवासी कमलेश महतो का पुत्र रामाकांत कुमार ने 462 अंक प्राप्त कर गौनाहा प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिससे माता,-पिता, गुरुजन व क्षेत्र का नाम आलोकित हुआ है। उनका रौल नंबर 2400338 और रौल कोड 54054 है। बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर थरुहट की सशक्त उपस्थिति दर्ज कराया है। सलोनी कुमारी ने 459 व ज्योति कुमारी ने 449 अंक प्राप्त कर परिजनों का मान बढ़ाया है। तीनो मोती स्टार अकादमी जमुनिया से कोचिंग कर अध्ययन करते रहे। अच्छे अंक लाने पर व्यवस्थापक सतेन्द्र महतो के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोमाठ मुखियापति सुनील महतो, उप मुखिया सुजीत कुमार, जमुनिया मुखिया बिक्की कुमार, प्रधानाध्यापक अब्दुल हुसैन, रोमन यादव, श्रवण महतो, राहुल चौबे, सभी शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक ने सभी को हमेशा यही प्रेरणा दी है। उनकी कड़ी परिश्रम से दुनिया में किसी भी मुश्किल लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मुखिया पति सुनील महतो ने कहा सभी बच्चों के माता पिता मेहनत मजदूरी कर अपने अपने बच्चे को पढ़ाते है। उनकी मेधा अपने पैरो पर खड़ा हो सके। भविष्य मे किसी के पास हाथ ना फैलाना पड़े। शिक्षा सबके लिए आवश्यक है। शिक्षा वो धन है जिसे कोई खरीद या छीन नही सकता।