APNI BAT
बेतिया:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 6 मार्च 2024 को बेतिया में होने वाली रैली की सफलता को लेकर बेतिया विधायक पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के निवास पर बेतिया विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों, बेतिया विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रैली को अभूतपूर्व बनाने पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में चम्पारण वासियों में काफी उत्सुकता और गर्मजोशी है। उन्होंने कहा कि उपर्युक्त कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी भागीदारी रहेगी। एनडीए के कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। बैठक में विधायक रेणु देवी, संतोष कुमार, विजय रंजन ठाकुर व अन्य भाजपाई शामिल रहे।