Sat. Jul 27th, 2024
बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया  वार्ड नंबर 7 के अंतर्गत राजगुरू चौक स्थित जितेंद्र गुप्ता के मकान से पश्चिम की तरफ जाने वाली गली, का निर्माण अभी हाल ही में किया गया है। जिसमें नाली का निर्माण सड़क से ऊंचा किया गया है। जिसके कारण आसन्न बरसात में वर्षा का पानी सड़क पर ही लगा रहेगा। नाली बनने के बाद नाली के ऊपर घरों का पानी गिर रहा है। अब पता नहीं किस प्रकार उपर्युक्त नाली निर्माण की गई है, जो सड़क से ऊपर बनाई गई है, यह एक विचारणीय यक्ष प्रश्न है। नगर निगम प्रशासन और अभियंत्रण विभाग की गुणवत्ता का उत्कृष्ट नमूना देखने को मिल रहा है। इस सम्बंध में करीब 3:00 बजे नगर आयुक्त से हमारे संवाददाता नगर निगम जाकर प्रतिक्रिया लेना चाहा तो बताया गया कि लंच पर गये है। जिसके कारण उनकी प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी। फिलहाल जो नाली बनी है। वह सड़क से ऊंची बनाई गई है। जिसकी जांच अति आवश्यक है। इस सम्बंध में दबी जुबान से आम लोगों का कहना है कि आखिर नगर निगम यह किस ढंग से निर्माण कार्य करा रहा है कि नाली सड़क से ऊंची है। आपने देखा होगा कि सड़क का पानी नाली में जाता हैं, यहां जब नाली ऊंची है तो नाली का पानी सड़क पर आएगा। फिलहाल नाला पर ही पानी गिराया जा रहा है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply