Mon. Sep 16th, 2024
लौरिया,पश्चिम चम्पारण: राजद जिला अध्यक्ष मो साहेब हुसैन की अध्यक्षता में तैयारी समिति की बैठक लौरिया में सम्पन्न हुई। जिसमें राजद के पुर्व विधानसभा प्रत्याशी सह प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी की को तैयारी समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजद के नेता को चम्पारण में लौरिया में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई। जिसमें सभी राजद कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक में राजद कार्यकर्ताओं को सत्रह महिने बनाम सत्रह वर्ष की उपलब्धियों को  जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी राजद के कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। लौरिया के साहु जैन स्टेडियम में 21 फरवरी 2024 को तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में राजद नेता शंभू तिवारी ने कहा की लौरिया में आयोजित कार्यक्रम सम्मेलन को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। राजद के जिला प्रवक्ता प्रभु यादव ने तैयारी समिति को महत्वपूर्ण निर्देश दिया।बैठक में राजद की पूर्व विधायक स्वीटी हेंब्रम अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र गोंड, प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, प्रभु प्रसाद यादव, रामयश यादव, मनोज यादव, रंभु प्रसाद यादव, मनोहर ठाकुर, रीतेश कुमार, अंगुर आलम, राकेश यादव, अमन मिश्र व अन्य उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply