अमेठी; भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी ने जिला संवाद कार्यक्रम के बाद 3 फरवरी से 6 फरवरी तक ब्लॉक स्तरीय संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में मुख्य अतिथि योगेंद्र मिश्र, विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश मिश्र, अरुण मिश्र की देख रेख में ब्लॉक स्तरीय संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। योगेंद्र मिश्र ने संवाद के दौरान उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारे नेता सीना तानकर बिना किसी डर-भय की परवाह, सांप्रदायिक ताकतों से लगातार लड रहे हैं। हम लोगों के लिए एक नया मौका है कि हमारे नेता राहुल गांधी हम सबके बीच आ रहे है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अमेठी मे ऐतिहासिक होने से हमारे नेता की शक्ति और मजबूती मिलेगी। वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ तिवारी, अरुण मिश्र ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित न्याय पंचायत अध्यक्षों ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हम लोग बढ़ चढ़कर शामिल होंगे। कार्यक्रम में जिला सचिव दीपक सिंह, धर्मपाल शर्मा, शिव प्रसाद यादव उपस्थित रहे।
अमेठी ब्लाक में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम अमेठी कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष देवमणि तिवारी ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों की अगुवाई में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ नरेंद्र मिश्र ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी देश के आम जनमानस की लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा में हम सब लोग सबसे अधिक जन सैलाब इकट्ठा करने का प्रयास करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक रूप देंगे। जिससे हमारे नेता राहुल गांधी को एहसास हो कि देश में अमेठी की अलग पहचान है, जो प्यार, स्नेह, अपनापन अमेठी से है, वह कहीं और से नहीं यह नेता को महसूस कराने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम मे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आशीष शुक्ल ने भी उपस्थित लोगों कों सम्बोधित किया। मुन्ना त्रिसुंडी, प्रशांत त्रिपाठी, मो. आशिफ छोटू, धर्मेंद्र शुक्ला सहित सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जगदीशपुर विधानसभा के ब्लॉक शुकुल बाजार में विधानसभा प्रभारी मोहम्मद मतीन की अध्यक्षता में संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि हमारे सभी न्याय पंचायत अध्यक्ष व बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित हैं। संवाद कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद रफीक वारसी अल्लू मियां ने राजीव गांधी से लेकर राहुल गांधी की क्षेत्र के प्रति योगदान और उपलब्धियां को बताया। कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष ममता पांडेय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। तिलोई विधानसभा के तिलोई ब्लॉक में विधानसभा प्रभारी धर्मराज बहेलिया व काशी प्रधान ने ब्लॉक संवाद कार्यक्रम राजीव गांधी महाविद्यालय पाकरगांव में पीसीसी सदस्य सुनीता सिंह ने बताया कि जिस तरीके से तिलोई विधानसभा सामंतवादियों और अराजक तत्वों के द्वारा लूटी जा रही है। कागजों पर बड़े-बड़े दावे व विकास का ढिढोरा पीटने वालों को जवाब देने का वक्त आ गया है। शत्रुघ्न सिंह, गोपी बाजपेई सहित सभी सम्मानित व वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे। सलोन विधानसभा के सलोन कस्बे में ट्रैक्टर एजेंसी के निकट संवाद कार्यक्रम मे अपार जनसमूह रहा, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के साथ 13 नगरपंचायत अध्यक्ष सभी 86 ग्रामसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में नरसिंह बहादुर सिंह, दिग्विजय सिंह, अर्जुन पासी, मो.शमीम ने सम्बोधन किया। वरिष्ठ जनों की मांग किया कि हमारे नेता की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा सलोन विधानसभा के अंतर्गत से गुजरे। संवाद कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी सर्वेश सिंह, मो. मोबीन चंदन, निज़ाम अंसारी, लखनलाल वर्मा, रजवाड़ी प्रसाद पासी, तुलसीराम पासी, आनंद सिंह, शिव प्रेम तिवारी उपस्थित रहे।