Fri. Mar 13th, 2026

बबलू कुमार पटेल

मझौलिया: मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ एनएच 727 बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग स्थित लाल सरैया चौंक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर मझौलिया थाना की पुलिस पहुंची। दुर्घटना में मृत व्यक्ति को मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को रौंद कर गाड़ी चालक गाड़ी लेकर भाग गया। मृतक मझौलिया थाना क्षेत्र के बहुरवा पंचायत वार्ड नं 14 निवासी स्वर्गीय शिव बालक राम का 40 वर्षीय पुत्र धुरी राम बताया गया है। घटना से परिजनों व परिवार में चीत्कार मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि ‘मृतक घुरी राम के दो पुत्र और दो पुत्री के सिर से पिता का साया उठ गया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply