मक्का की फसल को ठंढ़ी से बचाव को कृषकों को प्रशिक्षण

दिलीप कुमार सुमन
जगदीशपुर/नौतन: जिला के नौतन प्रखंड स्थित जगदीशपुर बिरती टोला गांव में मक्का की फसल को ठंढ़ी से रोकथाम के लिए किसानों में जागरुकता अभियान चलाया। जिससे किसानों की परेशानी का निदान हो सके। पायनियर प्रोटेवा कंपनी के टीएसएम मनीष कुमार ने जानकारियां दी उन्होंने बताया कि ऐसे में टेंपरेचर में काफी गिरावटें आ जाती है। जिससे फसलों को कई बीमारियों से ग्रस्तता देखने को मिलती है। जिसमें मक्का का पत्ता पीला एवम बैगनी हो जाता है। इलाज के लिए कई फर्टिलाइजर दवाइयां पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल करने की बात बताई गई। उपयोग करने के लिए किसानों को बताया। किसानों को साफ पानी से सिंचाई करने का और आखिर काम करने पर जोर दिया। अभी सुझाव दी जा रही है कि रवि फसल में डेन बनने की प्रक्रिया में बाधित होने का मुख्य कारण धनशीर्ष, मोच का निकालने अथवा पराग की क्रिया को समय कम तापक्रम 10 डिग्री सेल्सियस या उससे काम का होना बहुत प्रभाव डालता है। नौतन, मझौलिया, बेतिया के एमडीआर सिकंदर कुमार शाह ने बताया कि धनशीर्ष और झंडा (मोचा) निकलते समय के पश्चात 30 किलोग्राम यूरिया, 10 किलोग्राम सल्फर एकड़ प्रति में प्रयोग करने से होने वाला प्रभाव को काम किया जा सकता है। गोष्ठी में किसानों में किसने अवध किशोर प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, सुरेंद्र शाह ने बताया कि हमारे लिए जानकारी बहुत ही लाभकारी एवं बहुमूल्य साबित होगा। इससे किसानों को अत्यधिक लाभ होगा।

Post Views: 119