Mon. Sep 16th, 2024

दुर्ग जिला ठेठवार यादव समाज दुर्ग नगर के बैठक में ठेठवार यादव सामुदायिक भवन राजीव नगर दुर्ग में हुए। बैठक में 4 फरवरी को वार्षिक अधिवेशन व पारिवारिक मिलन सम्मान समारोह कराए जाने का निर्णय लिया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव मेयर धीरज बाकलीवाल जिपं अध्यक्ष पुष्पा यादव सभापति राजेश यादव ठेठवार यादव समाज प्रदेशाध्यक्ष गुलेंद्र यादव युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष परमानंद यादव महिला प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष ललिता यादव दुर्ग राज अध्यक्ष नंदझरोखा यादव भाजयुमों जिलाध्यक्ष जीत हेंमचंद यादव रहेंगे। वार्षिक अधिवेशन राजीव नगर के भवन में ही किया जाएगा। इस अवसर पर बच्चो की सांस्कृतिक प्रस्तुति पुलिस अधिवक्ता शिक्षक डाँक्टरो व अन्य सामाजिक जन उत्कृष्ट काम के लिए सम्मानित होगे।

Spread the love

Leave a Reply