
देशी कट्टा-02 खोखा-02, जिन्दा कारतूस-04, स्मैक-20 ग्राम लगभग, बुलेट बाइक-01एवं मोबाईल-02 बरामद, पुलिसकर्मी भी घायल
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला में पुलिस बल पर असामाजिक तत्वों का हमला होने से आमजन में भय हर कर गया है। विगत दिनों शिकारपुर थाना अंतर्गत 112 पुलिस टीम पर हमला हुआ। उसके बाद शुक्रवार को साठी थाना की टीम पर हमला किया। जिससे स्पष्ट होता है कि असमाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है, यदि पुलिस का डर सामान्य जन में रह गया है। पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत साठी थाना अंतर्गत रंगदारी के मामले में पुलिस एवं अपराधी मुठभेड में एक के घायल होने की खबर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि साठी थाना अंतर्गत परोराहा ग्राम पंचायत के मुखिया प्रभात बैठा से दिनांक 11 दिसम्बर 2023 को फोन पर रंगदारी की माँग की गई। उस संदर्भ में साठी थाना कांड सं.286/23 दिनांक-11दिसम्बर 2023 धारा-385/387 भादवि एवं 3 (2) (वी-ए) एससी/एसटी एक्ट अन्तर्गत भूतनाथ चौबे के विरुद्ध अंकित किया गया। जिसमें बताया गया है कि आरोपी भूतनाथ चौबे ने मुखिया से प्रति माह 20,000 रुपये रंगदारी एवं इनकार करने पर गोली मारकर जान मारने की धमकी दी गई है। आरोपी ने उस पंचायत के सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य से रंगदारी की मांग भी की जाती रही है। परन्तु उन लोगो ने इसकी सूचना पुलिस थाना को नही दी। परोरहा मुखिया प्रभात बैठा ने शुक्रवार दिनांक 15 दिसम्बर 2023 को लगभग 9:00 बजे सुबह में साठी थाना की पुलिस को सूचना दिया कि भुतनाथ चौबे और उसका सहकर्मी निर्भय गिरि हथियार लहराते हुए दरवाजा पर धमकी दे रहे हैं। उनकी सूचना पर थानाध्यक्ष साठी वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए पुलिस बल के साथ मुखिया के गाँव मुसहरवा पहुँचे, जहाँ पर पुलिस को देखते ही धमकी देने वाले दोनों व्यक्ति पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस को आत्मरक्षार्थ जवाबी कारवाई करनी पड़ी। साठी थाना की पुलिस ने जवाबी फायरिंग किया। जिसमें भूतनाथ चौबे उर्फ भास्कर चौबे की जांघ में गोली लगी। जिससें वह घायल हो गया। घायल होने पर पुलिस ने उसे एक देशी कट्टा एवं दो कारतुस के साथ गिरफ्तार किया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। भूतनाथ के सहयोगी निर्भय गिरि को एक देशी कट्टा एवं दो जिन्दा कारतुस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के क्रम में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जिनकी चिकित्सा चनपटिया सीएचसी में हो रहा है। इस सम्बंध में पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है। पुलिस पर हमला करने वाले गिरफ्तार युवक भास्कर चौबे उर्फ भूतनाथ चौबे आयु 25 वर्ष पिता रमेन्द्र चौबे, निर्भय गिरि आयु 25 वर्ष पिता झापस गिरि, दोनो परोराहा, साठी थाना पश्चिम चम्पारण निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने भास्कर चौबे उर्फ भुतनाथ चौबे का अपराधिक इतिहास खंगाला तो बलथर थाना काण्ड सं.50/15, दिनांक 05 जुन 2015, धारा393 भादवि, शिकारपुर थाना काण्ड सं.629/21 दिनांक 10 नवंबर 2021 धारा 394 भादवि, साठी थाना काण्ड सं.171/23 दिनांक 28 जुलाई 2021धारा-341/342/323/307/379/ 504/34 भादवि, चनपटिया थाना काण्ड सं.701/23 दिनांक28 नवम्बर 2023 धारा 147/ 148/ 149/ 341/323/325 /326 /307/120 (बी) भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट, साठी थाना कांड सं.286/23 दिनांक 11 दिसम्बर 2023 धारा 385/387 भादवि एवं 3 (2) (वी-ए) एससी/एसटी एक्ट दर्ज़ पाया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार भास्कर उर्फ़ भूत नाथ चौबे से देशी कट्टा-02 खोखा-02, जिन्दा कारतूस-04, स्मैक-20 ग्राम लगभग, बुलेट बाइक-01एवं मोबाईल-02 बरामद किया। बेतिया पुलिस के साठी थाना पुलिस की मुठभेड़ टीम में पुनि उदय कुमार, थानाध्यक्ष, साठी थाना, पुअनि अरविन्द कुमार सिंह, साठी थाना, परि पुअनि जयसल कुमार, साठी थाना, पुअनि भुपेश कुमार, साठी थाना, एवं थाना रिजर्व गार्ड साठी, बेतिया पुलिस शामिल रहे।
Post Views: 173