Sat. Jul 27th, 2024

बिहार राज्य आँगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति, केदारभवन, अदालतगंज, पटना, बिहार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के आश्वासन पर बिहार राज्य के दो लाख अट्ठाइस हजार आँगनबाड़ी सेविकाओं/सहायिकाओं का विगत 71 दिनों से बिहार राज्य आँगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में पाँच सूत्री माँगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। संघ ने आंगनबाड़ी सेविकाओं सहायिकाओं की संयुक्त संघर्ष समिति ने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि सभी अपने कार्य पर तुरन्त वापस लौट जाएं। उपर्युक्त निर्णय सीपीआई विधायक दल के नेता र्सुयकांत पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वार्ता में आश्वासन के परिप्रेक्ष्य में लिया गया। उपर्युक्त घोषणा संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक कुमार विन्देश्वर सिंह, अनिता मिश्रा, कुमारी रंजना एवं प्रतिमा कुमारी ने संयुक्ततः किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply