Sat. Jul 27th, 2024
 बेतिया : राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मलकौली, पटखौली, बैरिया पश्चिम चम्पारण में भोजपुरी के प्रसिद्ध साहित्यकार मनोज भावुक का आगमन हुआ। उनका स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय ने किया। उनके स्वागत के बाद, श्री भावुक ने विद्यालय परिवार को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी शुरुआत ऐसे ही विद्यालय से हुई। मनोज भावुक ने विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल स्पीच दिया, अपने अनुभव साझा किया और अपनी बहुत सारी हिंदी-भोजपुरी की प्रेरणादायक गीत-गजलें सुनाई। जब उन्होंने सुनाया कि ‘चान सुरुज बनाईं लइकन के, सगरो जिनगी अँजोर हो जाई’ तो बच्चे बहुत देर तक ताली बजाते रहे। मनोज भावुक के स्वागत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय ने कहा कि मनोज भावुक भोजपुरी भाषा के सुप्रसिद्ध कवि, स्थापित साहित्यकार, यशस्वी संपादक, टेलीविजन एंकर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, फ़िल्म गीतकार, फ़िल्म समीक्षक,भोजपुरी सिनेमा के इतिहासकार,रंगकर्मी, नाटककार,भोजपुरी के अंतर्राष्ट्रीय प्रचारक व हिंदी के बड़े मंच पर भोजपुरी की पहचान हैं। साहित्य-सिनेमा-रंगमंच-पत्रिका-टेक्नोलॉजी-प्रवासी भोजपुरी-भोजपुरी की वास्तविक, आभासी दुनिया के बीच एक कनेक्टिंग लिंक हैं। भोजपुरी की एनसाइक्लोपीडिया, इंजीनियर, मोटिवेशनल स्पीकर, प्रवक्ता, प्राचार्य और चिंतक-विचारक हैं। श्री भावुक को भोजपुरी का ‘लियोनार्दो द विंची’ भी कहा जाता है। श्री भावुक विश्व भोजपुरी सम्मेलन की दिल्ली और इंग्लैंड इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी के लिए यूरोप, अफ्रीका, दुबई, मॉरिशस, नेपाल अनेक देशों की यात्रा की है। इन दिनों फिल्मफेयर व फेमिना ने  उन्हें सम्मानित किया। बिहार के तत्कालीन राज्यपाल ने श्री भावुक राज्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया।
        ‘पुस्तक विहीन’ (बैगलेस) शनिवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक यादवलाल चौधरी तथा हिना परवीन को आदर्श शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। बीपीएससी से नियुक्त नये शिक्षकों मुकेश कुमार सिंह, रितेश कुमार तथा रमेश कुमार सिंह को सम्मानित भी किया गया। प्रत्येक वर्ग के प्रत्येक बच्चे को श्रेष्ठ छात्र के रुप में पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों से भरे विद्यालय प्रांगण में शिक्षक चन्द्रभूषण तिवारी, राजन कुमार गुप्ता, सावित्री कुमारी शिक्षक -शिक्षिका उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply