Wed. Sep 16th, 2026
बेतिया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सदन में महिलाओं के प्रति अमर्यादित टिप्पणी को लेकर  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रांतीय कार्यक्रम को लेकर किसान मोर्चा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सोआ बाबू चौक पर पुतला फूंक, विरोध प्रदर्शन किया। जिसकी अगुआई राजेश जायसवाल और श्वेता सिंह ने किया। महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्वेता सिंह ने मीडिया के मुखातिब मुख्यमंत्री के प्रति टिप्पणी करते हुए कहा कि वे मुखिया बनने लायक नहीं है। जिला उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को मानसिक रुप से बीमार बताया, उन्हे मानसिक चिकित्सालय में भर्ती करना चाहिए। उन्हें पद से त्यागपत्र देना चाहिए ,उन्हें महिलाएं माफ नहीं करेंगी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply