बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने नरकटियागंज शहर स्थित फ्लाई ओवर पर कट्टा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकारपुर थाना अर्न्तगत नरकटियागंज नगर परिषद स्थित रेलवे फ्लाई ओवर पर जांच के क्रम में एक देशी कट्टा एंव दो जिन्दा कारतुस के साथ एक युवक को
गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिनांक 19 अक्टूबर 2023 की रात में शिकारपुर थाना की पुलिस ने नरकटियागंज रेलवे फ्लाई ओवर पर वाहन जांच के क्रम में एक बाइक को जांच के दौरान रोका गया। बाइक रुकते ही पीछे बैठा व्यक्ति उतर कर भागने में सफल रहा। बाइक चालक की तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा तथा पैन्ट के पॉकेट से एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ जिसने पूछने पर अपना नाम आकाश चौधरी पिता मनोज चौधरी तरहरवा थाना शिकारपुर जिला पश्चिम चम्पारण बेतिया बताया। जिसे अवैध हथियार और कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। भागने वाले व्यक्ति के सम्बंध में, गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसका नाम निखिल कुमार पिता अनील कुमार, शिवगंज वार्ड नं-07, थाना शिकारपुर जिला पश्चिम चम्पारण है। इस संदर्भ में शिकारपुर थाना कांड 826/23 दिनांक 20 अक्टूबर 23 धारा-25 (1-बी) ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अंकित कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय को सौंप दिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक का अपराधिक इतिहास खंगाला तो शिकारपुर थाना कांड सं.-02 / 23 दिनांक 01सितम्बर 2021 धारा-341/ 323/ 324/ 307/ 504/ 506 / 34 भा द वि में आरोपी बताया गया है। शिकारपुर थाना कांड सं. 364 / 22 दिनांक 06 मई 2023 धारा 341/ 323/ 342/ 324/ 307/ 506/ 34, शिकारपुर थाना कांड सं-835 / 22 दिनांक 17 अक्टूबर2022 धारा 342/ 323/ 382/ 506/ 34 भादवि में संलिप्त बताया गया है। उपर्युक्त गिरफ्तारी के लिए छापामारी दल में रामाश्रय यादव पुनि सह थानाध्यक्ष शिकारपुर थाना, परि पुअनि ऋषव रोहन, शिकारपुर थाना, परि पुअनि उमेश कुमार, शिकारपुर थाना, सअनि राजेन्द्र यादव, शिकारपुर थाना एवं थाना रिजर्व गार्ड के जवान शिकारपुर थाना शामिल रहे।
Post Views: 195