Mon. Sep 16th, 2024
आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की अनिनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में एक दिवसीय धरना
बेतिया: बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन 29 सितंबर 2023 से अनिश्चितकालीन धरना के समर्थन में 30 सितंबर 2023 को गौनाहा बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सभी सेविका सहायिकाओं ने पांच सूत्री मांग के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना दिया। जिसमें सर्वप्रथम सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना, अगर सरकारी कर्मचारी का दर्जा जब तक नहीं मिलता है, तब तक सेविका को 26000 सहायिका को 18000 देना प्रमुख है। धरना को साम्बोधित करती हुई आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के जिला महासचिव सुमन वर्मा ने बताया कि 5 वर्षों से सरकार की वादा खिलाफी से सभी सेविका सहायिका तंग हैं, कई चरण की वार्ता में सरकार बातें मानकर और वादा पूरा नहीं कर रही है। सेविका सहायिका के साथ धोखा ही धोखा हुआ, इसलिए सरकार के रवैया से तंग आकर सेविका सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जब तक उनकी मांग पूरा नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगा। धरना को सम्बोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि आज 5 माह से सेविका  सहायिका का मानदेय बकाया है। जिन लोगों को लाखों रुपया प्रतिमाह पगार मिलता है। उन लोगों को 30 तारीख को 31 तारीख को  मिल जाता है और सेविकाओं को 6000  मिलने वाला मानदेय 6 महीना लम्बित रहता है। सरकार की यह नीति कितनी उचित है, इसलिए इस बार सेविका जगी हुई है और सरकार अगर बात नही मानती है तो सरकार के विरुद्ध में वोट देने का भी काम करेगी। सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम भी करेगी। इसलिए सरकार को समय रहते सेविका सहायिका का बात मान लेनी चाहिए। सभा को प्रखंड अध्यक्ष संध्या देवी ने सम्बोधित किया। सभा को सत्या देवी, दुर्गावती देवी, शबनम खातून, मायापति देवी, विद्यापति देवी, रिचा शर्मा, दीपा गुप्ता, शबनम,  मोनिका देवी, गीता देवी, मंजू देवी, रुमा देवी,  गायत्री देवी, रीना देवी, बुलबुल देवी, वैजयंती देवी, आभा देवी, शिखा देवी, सुनैना देवी, अंजना देवी ने सम्बोधित किया। धरना में चट्टानी एकता के साथ परियोजना की सभी सेविका सहायिका उपस्थित रहीं।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply