Mon. Sep 16th, 2024

बेतिया: निर्वाण विश्वविद्यालय जयपुर के आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में नरकटियागंज के छात्र युवा छात्रनेता एवं महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से पीएच. डी.कर रहे रौशन कुमार ने अर्थव्यवस्था के सतत विकास में महिला सशक्तिकरण की भूमिका: बिहार के विशेष संदर्भ में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। इस क्रम में रौशन कुमार ने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में शोध पत्र प्रस्तुत करना गर्व की बात है। इस कॉन्फ्रेस में दुनिया भर के छात्र व प्रोफेसर ने विचार व्यक्त किया। इसी संदर्भ में बिहार के अर्थव्यवस्था में महिला सशक्तिकरण की भूमिका पर रौशन ने शोध पत्र प्रस्तुत किया जिसकी प्रशंसा उपस्थित विद्वतजनों ने किया। रौशन कुमार के शोध निर्देशक डॉ शिवेंद्र सिंह ने कहा कि रौशन कुमार ने अपने शोध पत्र के माध्यम से बताया कि बिहार कृषि आधारित राज्य है और इसमें कृषि आधारित उद्योग के विकास की प्रबल संभावना है। बिहार के कई क्षेत्र में महिलाएं आगे आकर यह काम कर रही है। बिहार की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डॉ शिवेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओ के सशक्तिकरण के बिना बिहार का सतत आर्थिक विकास संभव नही है। महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव ने शुभकामना देते हुए कहा कि वाणिज्य विभाग के शोधार्थी लगातार अच्छा कार्य कर के विश्वविद्यालय का मान सम्मान देश भर में बढ़ा रहे है। इस दौरान स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड कॉमर्स के डीन एवम वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शिरीष मिश्र सह आचार्य डॉ सुब्रत रॉय, अवनीश कुमार, डॉ रवीश चंद्र वर्मा, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ अमित मिश्रा ने रौशन कुमार को शुभकामना दिया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply