Fri. Jul 26th, 2024
महिला उत्पीड़न रोकने का अभियान संचालित
समाज व महिलाओं में अभियान के प्रति जागृति का किया जा रहा प्रयास
बेतिया: भारत में इन दिनों महिलाओं से दुष्कर्म, बलात्कार, विद्यालय, कोचिंग आने जाने वाली बालिका, किशोरी व युवती से छेड़खानी, हत्या व प्रताड़ना के दृष्टिगत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महात्मा गांधी की कर्म भूमि पश्चिम चम्पारण की धरती से राष्ट्रीय मानव अधिकार नामक संगठन ‘जागो बहन जागो’ अभियान संचालित कर रहा है। जिसके अंतर्गत के सभी थाना में थानाध्यक्ष के साथ जनप्रतिनिधिगण सामुहिक बैठक कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए जागरुकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी बीच बैरिया प्रखंड क्षेत्र के मियापुर पंचायत में अभियान संचालित किया गया। जिसमें बैरिया थानाध्यक्ष प्रणय कुमार, पुअनि मधु कुमारी सभी पुलिस बल व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने इस अभियान की प्रशंसा किया। जिसमें मियापुर के पुर्व मुखिया सह मुखियापति रेयाज आलम भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में नारी सशक्तिकरण को बल मिलेगा और सभी महिलाओं को सुरक्षा मिलेगा। ऐसे कार्यक्रम से नारीशक्ति स्वयं मजबूत बनेगी। राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन के बिहार उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि देश में महिलाओं की स्थिति के दृष्टिगत इस जागृति अभियान का शुभारम्भ किया गया है। जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस बल का सहयोग मिलने लगा है। जिससे जागृति अभियान ‘जागो बहना जागो’ को विस्तार पूर्वक गांव-गांव, टोला मोहल्ला तक पहुंचाकर नारी सशक्तिकरण को सम्बल प्रदान करना है। उपर्युक्त अभियान के सदस्य सागर गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक महिला स्वयं को सुरक्षित व सशक्त समझेंगी। क्योंकि ‘जागो बहना जागो’ अभियान अंतर्गत महिलाओं में जागृति और सशक्तिकरण करना अभियान का लक्ष्य है। महिलाओं की ओर किसी की दृष्टि उन्हे आहत नहीं करे। ऐसा होता है तो उसका सामाजिक विरोध कर, न्यायिक हिरासत में भेजवाने का काम करेंगे, अभियान से जुड़े कार्यकर्ता। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार, निक्की कुमारी, ललिता देवी, मियापुर पंचायत की मुखिया साजदा बेगम, सोनी कुमारी, थानाध्यक्ष प्रणय कुमार, पुअनि मधु कुमारी, रफुदीन अंसारी व सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply