Fri. Jul 26th, 2024
लोकतंत्र में मतदाता राजनीतिक राजा और रंक बनाती है

 बेतिया । लोकतंत्र में मतदाता राजनीतिक राजा और रंक बनाती है। राजा हम आमलोग पैदा करते हैं। उसे अपने मताधिकार से बनाते हैं। फूलन देवी का हत्यारा आज भी घूम रहा है। उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। हमारे समाज के लोग ऊंचे पदों पर जाएंगे नहीं हमारे हित की बात दूसरा कोई कर नहीं सकता। हम सभी लोग मिलकर समाज को आगे बढ़ाने का काम करें और अपना एक नेतृत्व प्रदान करें, उसे अपना नेता माने। उपर्युक्त विचार बिहार निषाद संघ के जिला अध्यक्ष-सह- मुखिया संतोष चौधरी ने वीरांगना फूलन देवी की 22वी शहादत दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। श्री चौधरी ने कहा कि यदि हमारी मांगों को सरकार नहीं सुनती है तो, संघ आंदोलन करेगा। चम्पारण में महात्मा गांधी का साथ सबसे पहले निषाद ने ही दिया, जब तक हमारे विधायक और सांसद सदन में जाएंगे नहीं तब तक हमारी बातों को कौन रखेगा? निषाद संघ के लिए जो भी हो पाएगा वह  करेंगे। समाज के लिए लड़ने के लिए हम तैयार हैं। विधायक हमारे समाज के होंगे तभी वह हमारी बात रखेंगे। हमारे समाज के लोग हमारे समाज को आगे बढ़ने से रोकते हैं, जो नहीं होना चाहिए। फूलन देवी का जीवन संघर्षमय रहा। वह सर्वप्रथम मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गई। इंजीनियर हरेंद्र प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा ज्यादा से ज्यादा एमपी होगा तो हमें आरक्षण मिलेगा। किसी से मतभेद नहीं रखें और सबको को साथ लेकर आगे बढ़े। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन लालबाबू चौधरी जिला पार्षद ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में कुसुम देवी प्रदेश उपाध्यक्ष, रामाधार प्रसाद, जगत नारायण निषाद, राजेश्वर महतो, विभा कुमारी, तुलसी चौधरी, आनंद किशोर, सुमन,  विजय चौधरी, अवधेश प्रसाद व कई लोगों ने सम्बोधित किया।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply