Wed. Jun 24th, 2026

श्व हिंदू परिषद के तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग के समापन के अवसर पर परिषद के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष चंद्र शेखर वर्मा ने भिलाई नगर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष पद पर राजीव चौबे की नियुक्ति की घोषणा की। पूर्व छात्र नेता राजीव चौबे 2007 से स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था के लगातार चौथी बार निर्वाचित अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही बबलू सिंह को विहिप सह जिला मंत्री जिला दुर्ग, दीपक यादव विहिप गौ रक्षा जिला प्रमुख, सौरव देवांगन बजरंग दल जिला संयोजक, पिंटू जाल सह संयोजक, पुष्पराज सिंह को बलोउपासना प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। अभ्यास वर्ग में विहिप के प्रांतीय मंत्री विभूति नारायण पांडेय, सह मंत्री घनश्याम चौधरी, संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा, प्रांत संयोजक बजरंग ऋषि मिश्रा, विभाग संयोजक शैलेंद्र सोनी, सह संयोजक राकेश तिवारी, दुर्ग जिलाध्यक्ष अमरचंद सुराना, कार्यकारी अध्यक्ष पारस जंघेल, जिला मंत्री मनीष वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर निहाल आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया