Sat. Feb 21st, 2026

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 14 साल के लड़के की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। लड़का शाम के समय कॉलोनी में साइकिल चला रहा था। अचानक वो गड्ढे में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने बच्चे के शव को पानी से बाहर निकाला।

मृतक एबल जॉन एमआईजी 300 हुडको भिलाई का रहने वाला था। मंगलवार शाम को वो एमडी बंगले के पीछे स्थित तालपुरी मैदान में साइकिलिंग करने के लिए गया था। मैदान में कई बड़े गड्ढे थे, जिनमें बरसात का पानी भर गया था। जॉन साइकिल चला ही रहा था कि अचानक उसकी साइकिल स्लिप हो गई और वो गड्ढे में गिर गया। गड्ढा काफी बड़ा और गहरा था। इससे जॉन पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।

 

Spread the love

Leave a Reply