Fri. Jul 26th, 2024

 

मोहर्रम पर्व में कला प्रदर्शन के लिए फरसा,भाला व तलवार पर पूर्ण प्रतिबंध

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज पुलिस अनुमंडल स्थित लौरिया रविवार को मोहर्रम को लेकर लौरिया थाना परिसर में प्रखंड प्रमुख शम्भू तिवारी व थानाध्यक्ष कैलाश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियो, समाजसेवी व नगर के गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि अपने पर्व को शांति व सद्भाव के साथ मनाए। हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। वहीं छींटाकशी एवं उत्तेजक बात से परहेज़ करने को कहा गया। पर्व के मौके पर किसी तरह के खलल पैदा करने वालो को किसी भी सूरत में बख्सा नही जाएगा। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि मुहर्रम पर्व में कला प्रदर्शन में किसी तरह के भाला,बरछी, फरसा का प्रयोग सख्त वर्जित है। जो भी व्यक्ति काला प्रदर्शन में उपरोक्त हथियार से लैस पकड़े जाने प्रशासन करवाई करने पर मजबूर होगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि डीजे बजाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध है। बैठक में उपस्थित डीजे वालो को भी हिदायत करते हुए कहा कि आप लोग अपने डीजे का साटा नही करेंगे। इधर प्रखंड प्रमुख शम्भू तिवारी ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगो को शांति सद्भाव तथा सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील की। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि मैनेजर यादव,देउरवा सरपंच मोहम्मद बैदुल्लाह,तेलपुर सरपंच शकील अहमद, तेलपुर बीडीसी इफ़्तेख़ार अहमद, सहित लौरिया थाना की पुलिस व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply