Sun. Sep 8th, 2024

एडीएम को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

पैतृक गाँव में दौड़ी ख़ुशी की लहर 

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत के फहतेपुर निवासी गया प्रसाद की पुत्रवधू (पतोहू) सुध  गुप्ता को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया है। उल्लेखनीय है कि फतेहपुर की बहू बिहार प्रशासनिक सेवा में जहानाबाद में कार्यरत हैं। उन्हें नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मंगलवार को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया है। सनद रहे कि कि सुधा गुप्ता के पति रवि रंजन कुमार पटना में एडीएम पद पर कार्यरत हैं। सुधा गुप्ता के सम्मानित होने पर रवि रंजन कुमार ने सर्वप्रथम बधाई व शुभकामना दिया। यह बताना आवश्यक है कि किसी अंग्रेज आईसीएस पदाधिकारी ने योगापट्टी को यूनिवर्सिटी ऑफ क्राइम की संज्ञा दी, वही योगापट्टी क्षेत्र की प्रतिभा शिक्षा व प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परचम लहरा रहा है। देखते ही देखते समय ने अपनी करवट बदली। योगापट्टी क्षेत्र के लोगों विशेषकर युवा शिक्षा को माध्यम बनाकर सेवा के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। सुधा गुप्ता के राष्ट्रपति पुरस्कार की खबर सुनकर मच्छरगांवा स्थित उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष अश्वनी कुमार, वार्ड पार्षद रेणु देवी, मनोज फौजी, संजय कुमार सिंह, मच्छरगावा के पूर्व मुखिया जयप्रकाश प्रसाद व अन्य मुख्य हैं।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply