Sat. Jul 27th, 2024

बेतिया नगर निगम, वार्ड 31वासियों को नहीं मिल रहा नल का जल

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 पूर्वी करगहिया के निवासियों को कई महीनों से जल जीवन हरियाली अंतर्गत नल जल योजना का लाभ
नहीं मिल रहा है। वहां के लोगों ने बताया कि उन्हें नल जल से कई माह से नल जल योजना का पानी मिले हो गया, लेकिन किसी ने उनकी सुधि तक नहीं लिया। वार्ड 31 वासियों की दुःख दर्द को न वार्ड पार्षद, न मेयर, न उपमेयर और न ही इससे सम्बंधित कोई अधिकारी ही समझ सके हैं। वहां की जनता नगर निगम का दौड़ लगाकर थक चुके हैं। उस वार्ड का निवासी नल जल आपूर्तिकर्ता पंप संचालक ने बताया कि जलापूर्ति के मद में उसे कोई राशि नहीं मिला है और मोटर भी खराब पड़ा है। जिसके कारण यहां पानी आपूर्ति में बाधा आ रही है। वार्ड संख्या 31 के पार्षद ने बताया कि इसके लिए सम्बंधित पदाधिकारी को लिखित जानकारी दे रहे हैं। इस मामला की गंभीरता से लेते हुए, बेतिया नगर निगम की उप महापौर गायत्री देवी के प्रतिनिधि रमन गुप्ता ने बताया कि वे काफी संवेदनशील और गंभीर है। सम्बंधित पदाधिकारी को हमने इस मामले को त्वरित संज्ञान में लेते हुए सम्बंधित पदाधिकारी से मोबाइल फोन पर बात किया। मामला का निष्पादन शीघ्र किया जाएगा और लोगों को नल जल का लाभ शीघ्र मिल सकेगा।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply