Wed. Jun 24th, 2026

बेतिया। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा नरकटियागंज का कैडर कन्वेंशन नरकटियागंज नगर परिषद के प्रांगण में कॉमरेड मनोज राउत, कॉमरेड पूनम देवी और कामरेड राकेश राउत के तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडलीय की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। कान्वेंशन को संबोधित करते हुए महासंघ के जिला सचिव कॉमरेड रवींद्र कुमार रवि और कॉमरेड चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि शहर के विकास, सफाई व करोना 19 जैसे समय में सफाई कर्मचारी जान जोखिम में डाल कर कार्य करने वाले फ्रंट लेवल के मजदूरों के अधिकार के प्रति केंद्र व राज्य सरकारें काफी उदासीन है। परिणाम स्वरूप 75 वर्ष की आजादी में मजदूर गुलामी की जिंदगी जीने को विवश है।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफाई मजदूरों का पांव पखार कर उनके महत्व को देश दुनिया के समक्ष उजागर किया, लेकिन दूसरी तरफ आसमान छूती महंगाई में स्थायी पदों को समाप्त कर एनजीओ प्रथा, निजीकरण, कम मजदूरी में दासता की ओर धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। नेताद्वय ने कहा कि शहरी निकायों में नगर विकास वह आवास विभाग के द्वारा स्थायी कर्मचारियों का अभी तक पंचम,षष्टम और सप्तम वेतनमान का लाभ नहीं मिल सका है।कन्वेंशन के दूसरे सत्र में राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड सुनील कुमार प्रवेक्षक के देख-रेख में नरकटियागंज नगर परिषद शाखा का गहमागहमी के बीच पुरानी कमेटी को भंग कर नए कमेटी का निर्वाचन मतदान के माध्यम से किया गया। जिसमें कॉमरेड पुनः मनोज राउत अध्यक्ष और कॉमरेड बिनोद मलिक सचिव निर्वाचित हुए।

कॉमरेड सुनील पासवान, पूनम देवी एवं कॉमरेड कुंदन कुमार बांसफोर, उपाध्यक्ष, हरिशंकर कुमार साह, मुन्ना राउत संयुक्त सचिव एवं कॉमरेड जयप्रकाश गौड़ को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी के 06 सदस्यों हीरालाल राउत, गुलाइची देवी, केशवर राउत, प्रदीप मालिक एवं यूनिस आलम मनोनीत किये गए। अंत में महासंघ के जिला कमेटी के संयुक्त सचिव राकेश राउत ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया