Sat. Jul 27th, 2024

 

जय नारायण प्रसाद की रपट 

हिमाचल प्रदेश के माजरा में कार्गो दुर्घटना में योगापट्टी के मजदूर की मौत


बेतिया: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के माजरा थाना अंतर्गत इस्ट कार्गो ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी की शुक्रवार को पेड़ से जोरदार टक्कर में विनय कुमार 24 वर्ष की मौत हो गई। घटना हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के माजरा थाना अंतर्गत की बताई गई है। मृतक विनय कुमार हिमाचल प्रदेश में ईस्ट कार्गो कंपनी में कार्यरत रहा।

विनय कुमार पश्चिम चम्पारण जिला के योगापट्टी थाना क्षेत्र स्थित रमपुरवा निवासी केदार यादव का पुत्र बताया गया है। सूत्र बताते हैं कि ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चंडीगढ़ से देहरादून जाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हुई। रही थी। उपर्युक्त दुर्घटना में विनय के सिर में अत्यधिक चोट लगने के कारण उसकी मौत तुरंत हो गई। माजरा थानाध्यक्ष मोहिंदर सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट की गाड़ी पर अन्य मजदूर भी घायल है। जिनकी चिकित्सा की जा रही है। विनय कुमार के सिर में अत्यधिक चोट लगने के कारण उसकी मौत होना बताया गया है। विनय ट्रांसपोर्ट की गाड़ी से माल उतारने का काम करता रहा है। घटना के पश्चात गाड़ी के चालक व हरियाणा निवासी मुकेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। बताया गया है कि विनय का विवाह 1 वर्ष पूर्व हुआ, उसका 6 माह का 1 पुत्र है। उसके घर वालों को शुक्रवार की अहले सुबह जैसे ही यह खबर मिली कि सड़क दुर्घटना में विनय कुमार की मौत देहरादून के समीप माजरा थाना अंतर्गत हो गई है। रमपुरवा गांव में मातम पसर गया। उसकी पत्नी समेत परिजनों के क्रंदन गांव शोक संतप्त हो गया है। विनय तीन भाइयों में दूसरा बताया गया, देहरादून के पोंटा साहिब में रहने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि पोंटा साहिब के सिविल हॉस्पिटल में उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के तुरंत बाद ही माजरा पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस की देखरेख में उसके शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply