Sat. Sep 7th, 2024

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत नगर थाना की पुलिस ने 02 (दो) युवकों को 01 (एक) देशी पिस्टल, 03 (तीन) जिन्दा कारतूस एवं 01 (एक) बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 27 जुन 2023 की रात गुप्त सूचना पर बेतिया नगर थानान्तर्गत नाजनी चौक के पास अवैध आग्नेशास्त्र के बल पर बोलरो गाड़ी को रोककर लूटने का प्रयास करने वाले गिरोह के लोगो को दबोच लिया गया। उनकी गिरफ्तारी के बावत बताया गया है कि प्राप्त सूचना पर आलोक में पुनि सह थानाध्यक्ष नगर थाना ने थाना के अन्य पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ त्वारित कार्रवाई करते हुए दो युवक को दबोच लिया। इस संदर्भ में बेतिया नगर थाना कांड संख्या 502/2023, दिनांक 27 जुन 2023 धारा-25 (1- बी) ए / 26/35 आर्म्स एक्ट अंकित किया गया है। पुलिस के अनुसार मो इकबाल आयु लगभग 32 वर्ष पिता मो परवेज, अस्पताल रोड, बेतिया नगर थाना पश्चिम चम्पारण,
मोहित कुमार आयु लगभग 23 वर्ष पिता कन्हैया प्रसाद अस्पताल रोड, बेतिया नगर थाना पश्चिम चम्पारण को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों के पास देशी पिस्टल 01 (एक), जिन्दा कारतूस 03 (तीन), बाइक 01 (एक) बरामद किया गया है। बेतिया पुलिस की छापामारी दल में पुनि सह थानाध्यक्ष राजीव कुमार नगर थाना बेतिया, पुअनि रितुराज जायसवाल नगर थाना बेतिया, पुअनि नरेश कुमार नगर थाना बेतिया, पुअनि अंकित कुमार दास नगर थाना बेतिया, पुअनि झड़ीलाल यादव नगर थाना बेतिया, सअनि रामचरित्र प्रसाद सिह नगर थाना एवं रिजर्व बल नगर थाना बेतिया शामिल रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply