Wed. Jun 24th, 2026

गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में रोटरी क्लब का निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर सम्पन्न

बेतिया : गोदावरी देवी रामचन्द्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर पुरानी बाजार नरकटियागंज ने रोटरी क्लब नरकटियागंज इकाई के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद ने बताया कि विद्यालय के नवम और दशम कक्षा के 175 विद्यार्थियों का नेत्र जांच चिकित्सक व क्लब के उपसचिव डॉ फैसल सिद्दिकी ने किया। डॉ फैसल सिद्दीकी ने कहा कि नेत्र शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए हमें आंख की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आंखों की नियमित जांच अवश्य करनी चाहिए। जिससे समय रहते अंधापन से सुरक्षा हो सके। नेत्र जांच शिविर के कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया क‍ि नेत्र जांच में राहुल कुमार को मोतियाबिंद, अर्चना कुमारी, अंजलि कुमारी, कृति कुमारी, रंजीत राज को दूरदृष्टि की बीमारी पाया गया। कविता कुमारी को एक आँख से बिल्कुल नहीं दिखाई देता है, जबकि उसे जांच के पूर्व ज्ञात नहीं हो सका है। सभी को विशेष जाँच एवं चिकित्सा के लिए फैसल सिद्दीकी व अन्य नेत्र चिकित्सक से परामर्श करने को निदेशित किया गया। अन्य दृष्टि दोष के लिए छात्र-छात्राओं को निःशुल्क दवा दी गई।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य वाणी कांत झा एवं विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद ने डॉ फैसल सिद्दिकी को अंगवस्त्र, उपहार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रोटरी क्लब के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ई. उमेश जायसवाल, कृष्ण कुमार पाठक, रोट्रेक्ट क्लब के निशांत कुमार और शुभम खंडेलवाल के अतिरिक्त गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया