Tue. Jun 23rd, 2026
पद्मश्री भागीरथी देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया 
नरकटियागंज : शंभूनाथ तिवारी स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन का भव्य उद्घाटन मैच प्लस टू उच्च विद्यालय नरकटियागंज के मैदान में हुआ। जिसके उद्घाटन मैच के सम्बंध में टाउन क्लब के सुनील वर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दूबे एवं विशिष्ट अतिथि रामनगर की विधायक पद्मश्री भागीरथी देवी ने उद्घाटन किया। जिसके उद्घाटन मैच में टाउन क्लब नरकटियागंज बनाम स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी की टीम ने खेल कला का प्रदर्शन किया। दोनो टीम के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
दोनो टीम के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। नरकटियागंज ने एक गोल कर दिया, जिसे मोतिहारी की टीम पीछे रह गई। अंततोगत्वा मोतिहारी एक गोल से पराजित हो गया। पद्मश्री भागीरथी देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष वर्मा प्रसाद, डॉ अरविन्द तिवारी, अवधेश तिवारी, भोट चतुर्वेदी, अवध किशोर सिन्हा, शिव कुमार सिंह, रमाशंकर प्रसाद, जेश जायसवाल, हरिशंकर प्रसाद, रंजीत कुमार, पिटू वर्मा की मौजूदगी रही। नरकटियागंज 1-0 से विजयी हुआ। आज सोमवार को मैच बीरगंज (नेपाल) और बेतिया के खिलाड़ी अपनी क्रीड़ा कला का प्रदर्शन करेंगे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया