Thu. Jun 8th, 2023

नगर निगम भिलाई का  महापौर नीरज पाल ने बृहस्पतिवार  को 760 करोड़ का बजट प्रस्ताव किया। इस बजट में जहां हर श्रेणी, के लोगों का ध्यान रखा गया। शहर के विकास को को लेकर बजट दिया वहीं भिलाई नगर निगम छत्तीसगढ़ का ऐसा पहले  निगम बन गया है, जो आईआईटी के साथ लिडार सर्वे को लेकर  संविदा,करेगा।

महापौर नीरज पाल ने कहा कि नगर  निगम भिलाई एक ऐसा पुराना  नगर निगम होगा जो आईआईटी के साथ मिलकर लिडार सर्वे के लिए समझौता करेगा। आधुनिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण संदर्श से लिडार सर्वे के माध्यम से भिलाई विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। यह एक ऐसा हाईटेक टेक्नोलॉजी का सर्वे है जिसके माध्यम से क्षेत्र के बारे में  जटिल जानकारी पता लगाकर उसके विकास को नई दिशा में ले जाया जा सकता है। भिलाई निगम का शहर विकास के लिए यह बड़ा कदम होगा।

इसके साथ ही बजट में सर्वसुविधा युक्त प्रथम 1000 लोगों के बैठने की क्षमता वाला ऑडिटोरियम कम सेंट्रल लाइब्रेरी के निर्माण कार्य हेतु राशि बीस करोड़ प्रस्तावित है। इसका उपयोग युवाओं द्वारा नाट्य कला, नृत्य एवं संगीत, शिक्षा, साहित्य इत्यादि कार्यक्रमों में किया जायेगा।

Spread the love

Leave a Reply