Fri. Apr 19th, 2024
मेधा पाटेकर के आह्वान पर नर्मदा संगम पर नर्मदा नदी बचाओ आंदोलन में बिहार से 15 जल योद्धा भाग लेंगे
खगड़िया। जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय के संयोजक सह नर्मदा बचाओ आंदोलन के नेत्री सुविख्यात सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर के आह्वान पर नर्मदा नदी बचाओ आंदोलन‌ के तहत नदी विस्थापन जल जंगल जमीन अधिकार की रक्षा एवं सर्वांगीण विकास के सवाल को लेकर मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के निकट बांद्राभान घाट पर 1 एवं 2 अप्रैल को नर्मदा संगम पर आंदोलन किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय संयोजक मंडल सदस्य सह आयोजन समिति के महेंद्र यादव एवं राज्य संयोजक मंडल सदस्य किरण देव यादव ने दिया।
श्री यादव ने कहा कि बिहार से 15 सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे जो विभिन्न ट्रेन से 31 मार्च के शाम तक नर्मदा संगम तट पर पहुंचेंगे।
बिहार से महेंद्र यादव किरण देव यादव इंद्रनारायण सिंह संतोष मुखिया धर्मेंद्र कुमार राहुल यादुका मोहम्मद आरिफ निजाम चंद्रवीर जी सहित अन्य साथी भाग लेंगे।
श्री यादव ने कहा कि प्रदूषण, सिल्ट्रेशन एवं जल चक्र टूटने के कारण नदियों का अस्तित्व खतरे में है। जबकि नदियां हमारी सभ्यता संस्कृति का धरोहर है। नदी को बचाकर ही मानव जीवन सहित अन्य जीव एवं सृष्टि को को बचाया जा सकता है। आता नर्मदा ही नहीं देश के सभी नदियों पोखरों कुआं जैसे जल स्रोत को बचाने की जरूरत है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply