Thu. Mar 28th, 2024
बेतिया: रामनगर एस एम मेमोरियल स्कूल हरिनगर, रामनगर – बिहार के  में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी व मेला का आयोजन मनोज इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी गोरखपुर – उत्तर प्रदेश व राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार  परिषद के तत्वधान में आयोजित किया गया।  प्रदर्शनी में रोचक प्रतियोगिताओ का प्रदर्शन हुआ, बच्चों को ज्ञान और विज्ञान की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके ज्ञान की देवी मां शारदे की वंदना से किया गया। महान वैज्ञानिक न्यूटन, सर सी बी रमन के महान वैज्ञानिक के योगदान के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष ने सभी लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण और उनके उपयोग के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को विज्ञान के बारे में जानकारी दी। इन्होंने वर्तमान युग मे विज्ञान के योगदान के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने बताया कि आज के युग में बिना विज्ञान के जीवन संभव नहीं है जो कुछ भी है सब विज्ञान की देन है।
 प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष गौतम राव ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को बताया कि सभी लोगों को रोगों से बचाव करने के लिए नियमित साफ सफ़ाई का ध्यान रखना चाहिए। इन्होंने हैजा मलेरिया डेंगू रोगों से बचने के उपायों को बताया। विशिष्ठ अतिथि अवधेश राव ने  महान महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन ऑफ इंडिया ए पी जे अब्दुल कलाम के हमारे देश भारत के प्रति योगदान के बारे में जानकारी दी गई। उनके द्वारा किए गए महान कार्यों के बारे मे बच्चों को जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने बच्चों अपने जीवन मे निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया । सर ने महान वैज्ञानिक होमी जे भाभा के योगदान के बारे मे बच्चों को जानकारी दी । कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विज्ञान के कुछ प्रयोगों के बारे में बताया गया इस बीच सभी बच्चों ने टेलीस्कोप, दूरवीन, चुम्बकीय पथ पेरिस्कोप मॉडल का अवलोकन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुशल वर्मा ने प्रथम स्थान, बहन अनमोल कुमारी ने द्वितीय स्थान तथा बहन रोशनी कुमारी ने तृतीय स्थान तथा ग्रुप मॉडल प्रतियोगिता में  वसीउल्लाह, अंश, प्रियांशु ने प्रथम स्थान एवं प्रिंस कुमार, अजय, आदिल ने द्वितीय स्थान और बहन भार्गवी ने तृतीय स्थान तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में बहन सुचिता ने प्रथम स्थान, बहन ऋषिका ने द्वितीय स्थान और बहन अर्चना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, इन सभी बच्चों को इस कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम में विद्यालय  के विज्ञान वर्ग के सभी अध्यापक उपस्थित रहे । पूरा कार्यक्रम सुरेंद्र राउत  की देखरेख में संपन्न हुआ।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply