Tue. Aug 18th, 2026

लोजपा संगठन को धारदार बनाने को विस्तार के लिए मंथन बैठक किया

लोजपा संगठन को धारदार बनाने को विस्तार के लिए मंथन बैठक किया

लौरिया। लौरिया प्रखण्ड के नगर पंचायत क्षेत्र स्थित तीन गछुली में सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (चिराग) के बेतिया और बगहा पुलिस क्षेत्र के नेताओ और कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई। जिसमें पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया और बगहा पुलिस जिला के जिलाध्यक्ष सभी प्रखंड अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।समीक्षात्मक बैठक में पार्टी के विस्तार संगठन को धारदार बनाने पर विचार विमर्श किया गया। जिससे अधिक से अधिक जनता पार्टी में जुट सके, इसी मुद्दे को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता लौरिया प्रखंड अध्यक्ष सह बसवरिया पराउ टोला के मुखिया ई. शैलेश कुमार ने किया। लोजपा के बेतिया जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र और बगहा जिलाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा कि हमारी पार्टी स्व. रामविलास पासवान के पद चिन्हों व बताए मार्ग पर चल रही है। राम विलास पासवान के कुशल नेतृत्व का लोहा सभी दल के लोग मानते हैं। लोजपा एक ऐसी पार्टी है, जो सभी दल से अधिक विश्वसनीय है। प्रखंड अध्यक्ष ई.शैलेश कुमार ने कहा कि स्व.पासवान जब भारत सरकार में मंत्रित्व काल में टेलीफोन, रेल का जाल, इस्पात का कारखाना, गरीबों को मुफ्त राशन देने का काम किया। उनके पुत्र चिराग पासवान के साथ सभी कार्यकर्ता कंधा से कंधा मिलाकर चलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इस अवसर पर पार्टी के रंजीत कुशवाहा, राजन पासवान, रमा शंकर पांडेय, मीडिया प्रभारी अनील ठाकुर, अजीत कुमार विश्वास अरुण यादव, कमल पासवान, विक्रमा महतो, अरबाज खान व कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed