Fri. Apr 19th, 2024
बेतिया । पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया नगर के बस स्टेंड और सवारी गाड़ियों से कर  वसूली की बंदोबस्ती के लिए वर्ष 2023-24 की सैरात बंदोबस्ती में एकबार फिर से नसीम अहमद ने सर्वाधिक 2,69,62,476 रुपए की उंची डाक अपने नाम करने में सफलता पाया है। मंगलवार को संपन्न बंदोबस्ती प्रक्रिया की अध्यक्षता महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2022- 23 में  2,30,03,000 की अधिकतम बोली नसीम अहमद ने लगाया था। इस वर्ष भी नसीम अहमद ने 2,69,62,476 रूपये की अधिकत्तम बोली लगाकर अपने

सैरातों की डाक के दौरान निगम सरकार

प्रतिद्वंदियों अनीश गुप्ता और इमरान खान को मात देने में कामयाब हो गए हैं। गरिमा देवी सिकारिया ने यह भी बताया कि बस स्टैंड की 2.69 करोड़ की बंदोबस्ती की यह राशि आजतक के बंदोबस्ती में सर्वाधिक है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply