Sat. Jul 27th, 2024

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद संभालते ही साफ कर दिए था वे साल के अखिर तक कार्यकारिणी की घोषणा कर देंगे। जनवरी का आधा माहिना बीत गया है लेकिन अब तक घोषणा नहीं कर पाए हैं। वहीं कांग्रेस के भिलाई जिलाध्यक्ष को भी कमान संभाले एक साल हो चुका है। वे पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसी साहू की कार्यकारिणी के सहारे ही जिला में संगठन चला रहा हैं दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी में गुटबाजी हावी है। भिलाई अध्यक्ष के सामने चुनौती सभी गुटों को लेकर चलने में होती है।

भिलाई भाजपा में इस वक्त 4 गुट सक्रीय है। इसमें राज्य सभा सदस्य सरोज पाण्डेय, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन ङ्क्षसह गुट प्रमुख हैं। इसके अलावा विधायक विद्यारतन भसीन भी हैं। एक-एक पद के लिए 4 -4 नेताओं से चर्चा करने पड़ रहा है। आखिर में प्रदेश संगठन से चर्चा के बाद लिस्ट जारी की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply