Wed. Mar 4th, 2026

पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया नगर निगम का चुनाव की तिथि ने प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ा दी है। प्रत्याशी येन केन प्रकारेण मतदाता को पक्ष में गोलबंद करने का प्रयास कर रहे है। बेतिया के एक निजी होटल के सभागार में उप मुख्य पार्षद सरवरी खातुन के पति नसीम अहमद ने रविवार को मीडिया से बात किया। उन्होंने बताया कि सरवरी खातून की चुनाव का लक्ष्य निगम से रुपए कमाना नहीं है। निगम में पद और प्रभाव के लिए नहीं बल्कि आम जनता के विकास और उनकी समस्याओं को दूर करना लक्ष्य है, परेशान लोगों को नगर निगम कार्यालय का चक्कर लगाते और काम बिना रिश्वत के नहीं होते देख, उनकी प्राथमिकता है कि बिना दौड़ धूप व समय गंवाए के सहजता से जनता का कार्य निष्पादन करवाना जीत का उद्देश्य रहेगा। निगम की अनियमितता और भ्रष्टाचार पर अंकुश कायम करना और विकास की राशि अंतिम पायदान पर बैठे प्रत्येक व्यक्ति को प्राप्त हो, ऐसा संभव प्रयास सुनिश्चित रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि निगम में मीडिया की गरिमा में वृद्धि के लिए अलग से व्यवस्था रहेगी। गंदगी व गंदगी से उत्पन्न किसी भी व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन करेंगे। गरीबों के टैक्स दर पर विचार किया जाएगा, जिससे आर्थिक परेशानी कम हो। सभी धर्म व पंथ के लिए सामंजस्यपूर्ण वातावरण विकास का होगा। सरवरी खातून और नसीम अहमद का पूर्ण प्रयास निगम की जनता को समर्पित रहेगा।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply