Tue. Mar 10th, 2026

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया अंतर्गत जाड़ा के मौसम ने दस्तक क्या दिया, पशु चोरी की घटनाएं होने लगी। उल्लेखनीय है कि बेतिया नगर में कई ऐसे जगह है, जहां गौ पालकों ने घर गौ पाल रखा है। कुछ गौ पालक दुग्ध व्यवसाय के लिए गौशाला (खटाल) संचालित करते हैं। बेतिया में दर्जनों गोवंश से दुग्ध व्यवसाय संचालित है। गौ और गौवंश पर चोर और कसाइयो की गिद्ध दृष्टि बनी रहती है। अवसर मिलते ही वे लोग गाय और गौवंश पर हाथ साफ कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। जिसमें राज (देवड़ी) ड्योढी स्थित नगीना खटाल के नाम से वर्षों से संचालित गौशाला, जहां दर्जनों की संख्या में गाय और गोवंश हैं। जिससे वहां दूध बिक्री भी किया जाता है। विगत 10 नवंबर 2022 की रात अज्ञात चोरों ने अर्जुन के खटाल से एक गर्भिणी गाय चुरा लिया। इस बावत अर्जुन यादव ने कालीबाग ओपी थाना को एक आवेदन देकर सीसीटीवी फुटेज में गाय लेकर जा रहे, चोरों पर कार्रवाई करने की मांग किया है। उपर्युक्त घटना के संबंध में एफआईआर कालीबाग ओपी थाना में दर्ज है। अब देखना यह है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करती है, अथवा मामला यूं ही ठंढे बस्ते में डाल देती है, यह तो समय बताएगा।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed