Mon. May 29th, 2023

आरोपितों में हर्ष कपूर इंजीनियर है। इसके अलावा श्यामदेव विश्वकर्मा ने डीसीए की पढ़ाई की है और वो कंप्यूटर का अच्छा जानकार है। इसके अलावा आरोपित नूतन देवांगन महज आठवीं पास है। लेकिन, वो भी कंप्यूटर की अच्छी जानकारी रखता है।

पुलिस ने पहली बार महादेव बुक की आइडी बेचने वाले पैनल धारक को गिरफ्तार किया है। आरोपित, कांग्रेस नेता व कैट,स्टील चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन का बेटा है। उसने 20 लाख रुपये में पूरा पैनल खरीदा था और उससे उसने पांच हजार से अधिक लोगों को आइडी बांटी थी। आरोपित ने अपने पैनल से 15 दिनों में ही लाखों रुपये का सट्टा खिलाया था। पैनल धारक मुख्य आरोपित समेत कुल छह आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें तीन आरोपित उत्तर प्रदेश के वाराणसी और जौनपुर के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपित का एल्युमिनियम फिटिंग का कारोबार है। उसके साथ गिरफ्तार किए गए पांच अन्य आरोपित उसके यहां काम करते थे शुरुआती दिनों में उसने जगदलपुर स्थित अपने गोदाम से महादेव बुक के माध्यम से आनलाइन सट्टा का संचालन किया था। इसके बाद उसने कोसानाला के पास एक झोपड़ी किराये में ले ली थी और वहां से इसका संचालन शुरू किया था। लेकिन, मुखबिर की सूचना पर सभी आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही महादेव बुक से जुड़े कुछ और सटोरियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है। जिनकी तलाश की जा रही है।।

Spread the love

Leave a Reply