Fri. Mar 29th, 2024

भारतीय जनता पार्टी जामुल में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 5 शक्ति केंद्रों की बैठक चुनाव प्रभरी नीलू शर्मा और सुरेन्द्र पाटनी, संतोष सिंह के अतिथ्य में सपमन हुआ। इस दौरान नीलू शर्मा ने कहा कि आगामी चुनाव के दृष्टिकोण से यह महत्वपूर्ण चुनाव है। पिछले कार्यकाल यहाँ का चुनाव परिणाम बेहतर रहा है। सभी चुनाव महत्वपूर्ण होता है। संगठन के दृष्टिकोण से चुनाव लड़ना है। वर्तमान के विधायक यहाँ के कैबिनेट की मंत्री है। यहाँ हमे 15 सीट जितना है अभी हमारा अध्यक्ष बनेगा। छत्तीसगढ़ के सरकार ने जो काम किया है वह अच्छा कार्य रहा। स्थानीय मुद्धों को लेकर हमे मतदाता के बीच जाना है विपक्ष में रहकर चुनाव लडना हैं घर घर जाकर मुद्धों को लेकर जाना है और जिन वार्ड़ो में जो कार्यकर्ताओ में सें किसी 1 को ही टिकट मिलेगा। श्री पाटनी ने कहा कि हमे बूथ के 25 लोगो के टीम के साथ प्रत्येक वार्डो मे कार्य करना है और अपने पार्षदो को जितना है। केन्द्र सरकार ने पिछले 2 साल से प्रत्येक व्यक्ति को अतिरक्ति 5 किलो चावल दे रहा है। पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने कहा कि आज का यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है धन बल सत्ता बल से अगर चुनावजीता जाता तो आज कांग्रेस सरकार की सरकार होती। यह चुनाव घर घर जाकर सभी सदस्यों से मिलकर अपने पक्ष में रख कर चुनाव जीतना है। हरीश वर्मा, देवदत्त शर्मा खम्मन ठाकुर दीपक गुप्ता शामिल थे।

Spread the love

Leave a Reply