Sat. Apr 20th, 2024

थिमेटिक डिजाईन में तैयार महात्मा बुद्ध की आकर्षक प्रतिमा, वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स व विभिन्न आधारभूत संरचना का डीएम ने निरीक्षण किया

 

बेतिया। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने गुरुवार को अमवा मन में पर्यटन दृष्टिकोण से किए कार्यों का अमवा मन पहुंचकर अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकारी एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिला में पर्यटन की अपार संभावना है। इसी कड़ी में अमवा मन का सौदर्यीकरण एवं ग्राउंड वाटर स्पोर्टस की व्यवस्थाएं कराई गई हैं। अक्टूबर माह से पुनः अमवा मन पार्क को आम नागरिकों के लिए खोला जाएगा, इसके पूर्व सभी प्रकार की व्यवस्थाएं कर ली जाएं।

इस दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्माणाधीन कैफेटेरिया एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने निदेश दिया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से कैफेटेरिया के चारों ओर ग्रील लगाए कराई जाय तथा पर्याप्त प्रकाश के लिए कांच भी लगाया जाय। कार्यकारी एजेंसी के कर्मी ने बताया  कि कैफेटेरिया एरिया को शीघ्र पूर्ण करा लिया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने मन के पानी के किनारे लगे लोहे के रेलिंग से सटे कुछ-कुछ दूरी पर आगंतुकों के व्यवहार को बैठने का स्थान भी सृजित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सौदर्यीकरण को थिमेटिक वाल का निर्माण कराने का भी निर्देश दिया गया। मुख्य द्वार को भी आकर्षक रूप से निर्माण कराने को निदेशित किया। जेटस्की के समीप पेड़ के किनारे थिमेटिक डिजाईन में महात्मा बुद्ध की आकर्षक प्रतिमा बनायी गयी है। अमवामन आने वाले पर्यटकों को यह काफी आकर्षित करेगी। उन्होंने कहा कि आगंतुकों के इंगेजमेंट के दृष्टिकोण से थिमेटिक वाल का निर्माण काफी आवश्यक है। पर्यावरण के दृष्टिकोण से पार्क के चारों ओर प्लांटेशन कराने की भी व्यवस्था की जाय। आकर्षण एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था चारों ओर आवश्यक व्यवस्थाएं कराने का भी निर्देश डीएम ने दिया। 

उन्होंने पार्क में निर्मित सीढ़ी का भी अवलोकन किया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि भविष्य में यहां फूटफॉल काफी अधिक होगी, इसलिए विधि-व्यवस्था एवं सुविधा को सीढ़ी की ऊंचाई को कम कराने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त पार्क में महिला एवं पुरुष के व्यवहार को पर्याप्त संख्या में प्रसाधान का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के व्यवहार को पर्याप्त संख्या में चेंजिंग कक्ष भी निर्माण कराया जाए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के व्यवहार को पार्क में सुरक्षित एवं समुचित व्यवस्था कराएं। निरीक्षण के दौरान अनील कुमार, उप विकास आयुक्त, शिवाक्षी दीक्षित, सहायक समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण, बेतिया विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, अनील कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर,  रवि प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण, बेतिया राजकुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण, बेतिया एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply